-गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का भव्य विस्तार, पीएम मोदी की मौजूदगी में 32 मंत्रियों ने ली शपथ
पटना, 07 मई 2026। दीपक। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी समारोह में शामिल हुए।
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 32 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार तथा दीपक प्रकाश शामिल रहे।

समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और चिराग पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आम लोग समारोह के साक्षी बने। समारोह को लेकर गांधी मैदान और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।












