गया।संवाददाता।
गया जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय, नागमतिया रोड ,गया में नारी मुक्ति की प्रणेता, भारत की प्रथम शिक्षिका,महान समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई है। इस अवसर परवक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले द्वारा समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने कहा कि इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के सर्वमान्य नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा के क्षेत्र में और समाज सुधार के क्षेत्र में महिलाओं के लिए बिहार में शराबबंदी, दहेज उन्मूलन सहित कई योजनाओं के माध्यम से अदभुत काम किया है, जिसको देश दुनियां ने सराहना किया गया है। नीतीश कुमार ने कई ऐसे अदभुत काम किया है जिसका अनुसरण केंद्र सरकार भी कर रही है।

आज गया जिला जनता दल यू कार्यालय में नालंदा जिला जनता दल यू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर जी के आकस्मिक निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया है।
इस अवसर पर आसिफ जफर,सुनील सिंह, कैलाश पासवान, अजीत शर्मा, श्रीकांत प्रसाद, शाहजाद शाह, गीता वर्मा, पीतांबरा लोहड़े, बीरेंद्र शर्मा, राजकुमार साह, मुन्ना पटवा,प्रिंस भाई, बॉबी खान,जितेंद्र पंडित एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।













