Advertisement

गया : लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं के साथ बैठक

-लोक अदालत सफल आयोजन के लिए अधिवक्ता के साथ बैठक

गया ।धीरज।

नौ को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिले के सभी बीमा कंपनी के अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ आज एक बैठक सिविल कोर्ट के सभा कक्ष में आयोजित किया गया है ।जिसका अध्यक्षता प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नलिन कुमार पांडे के द्वारा किया गया जिसमें अधिक से अधिक मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित वादों में नोटिस करने एवं ज्यादा से ज्यादा निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।

इस मौके अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार राजपूत, जय किशोर दुबे, अरुण कुमार , असिताभ कुमार, संदीप मिश्रा, सुरेश कुमार सिंह ,रंजीत कुमार, सुकून कुमार मांझी, विजय किशोर सिंह , श्रीमती प्रतिज्ञा व्यास, मनोरंजनी शाह, राजेश मोहन ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशीष कुमार अग्निहोत्री एवं बीमा कंपनी के अधिकारी एवं बीमा कंपनी के अधिवक्ता लोग उपस्थित थे ।