Advertisement

गया: कड़ाके के ठंड के मद्देनजर किया गया कम्बल वितरण

-काड़के के ठंड के मद्देनजर किया गया कम्मल का वितरण

गया।संवाददाता।

बेलागंज में एक सप्ताह से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी गया के निर्देश पर बेलागंज के विभिन्न गांवों में कम्मल का वितरण किया गया है। बीडीओ कुंदन कुमार और सीओ अजीत कुमार लाल के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को लगभग 70 कम्बल का वितरण किया गया है। बीडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि कड़ाके के ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी डा त्यागराजन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। मंगलवार को इसका शुरुआत किया गया है। जो आगे भी जारी रहेगा।