Advertisement

खगड़िया में गंगा नदी में भरभरा कर गिरा अगुवानी पुल का आधा हिस्सा,हड़कंप

-खगड़िया में गंगा नदी में भरभरा कर गिरा अगुवानी पुल का आधा हिस्सा, इलाके में मचा हड़कंप

सम्वाददाता। पटना/खगड़िया।

बड़ी खबर आ रही है खगडिया जिले से। जहाँ अगुवानी पुल का आधा हिस्सा बीच नदी में भरभरा कर गिर गया है। बताया जा रहा है की परबत्ता प्रखंड में गंगा नदी में बने रहें पुल का आधा हिस्सा गिरा है। पुल गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की इस घटना के बाद कई मजदुर लापता हो गए हैं।


गौरतलब है कि इस पुल के चालू हो जाने से उत्तर बिहार के कई जिलों की दूरी कम हो जाती। सितंबर 2015 में 1710 करोड़ रुपये की लागत से पुल और एप्रोच पथ का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पूर्व में पुल का निर्माण कार्य नवंबर 2019 में पूरा करने का डेडलाइन था, जिसे बढ़ाकर जुलाई 2021 किया गया था।
अब 2023 के अंत तक पुल के पूरा होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। एसपी सिंगला कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी है। इसका एक हिस्सा पहले भी गिर चूका था। जिसको लेकर राज्य सरकार के काम काज पर सवालिया निशान खड़े किये जा रहे थे।