चंपारण की खबर::
-कैलाश पति मिश्र संघ व संस्कारों में विश्वास रखते थे: राधामोहन सिंह
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान, पिपराकोठी में कैलाशपति मिश्र किसान छात्रावास परिसर में आज सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कैलाशपति मिश्र जी के प्रतीमा चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि कैलाशपति मिश्र जी संघ संस्कारों में दृढ़ विश्वास रखते थे। श्री कैलाशपति ने ‘प्रारंभिक जीवन’ नामक अपने लेख में कहा था, ‘यदि जीवन में कठोर निष्ठा और संघ के संस्कारों से प्रेरित होकर कर्म जारी रखा जाए तो कार्यकर्ता के मन में कभी भी हीनता नहीं आएगी, यहां तक कि उसके मन में कभी भी हीनता नहीं आएगी ‘असफलता का दर्द सह लो लेकिन तुम्हें अपना अहंकार छोड़ना होगा।’












