Advertisement

कुत्ते के मुंह में मिला नवजात का कटा हुआ सिर

-कुत्ते के मुंह में मिला नवजात का कटा हुआ सिर

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

शहर के सहवाजपुर, दुर्गा स्थान चौक और जीरोमाइल से एसकेएमसीएच अस्पताल के बीच के इलाके में रविवार को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक कुत्ते के मुंह में नवजात का कटा हुआ सिर देखा। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए।

लोगों ने स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत कराया है।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला नवजात शिशु के जन्म के बाद फेंक दिए जाने का प्रतीत होता है। शव का बाकी हिस्सा आसपास के किसी इलाके में मिलने की आशंका जताई जा रही है।यह भी सम्भव है कि किसी पुराने गड़े शव को भी कुत्ता यहां उठा लाया हो।

बहरहाल स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं को मानवीय संवेदनाओं के लिए कलंक बताया और पुलिस से दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

#मुजफ्फरपुर #एसकेएमसीएच #सहवाजपुर #नवजातशिशु #दुर्गास्थानचौक #जीरोमाइल #क्राइमन्यूज #पुलिसजांच #मानवीयसंवेदना #बिहारन्यूज