-कार्यपालक सहायक के जिला में 3 दिन प्रतिनियुक्ति,प्रखण्ड में अटक रहे पेंशन संबंधी कार्य
-सुदूर गांवों से प्रखण्ड आने वाले बुजुर्गों को लौटना पड़ रहा बैरंग
-जुलाई में बीडीओ ने भी उक्त कर्मी के प्रति नियुक्ति से विमुक्त करने का किया था अनुरोध
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
कार्यपालक सहायक की प्रतिनियुक्ति से बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में पेंशन सम्बंधित कार्य बाधित हो रहे हैं। इस संदर्भ में बन्दरा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 30 जुलाई को लिखे गए पत्र के बावजूद संबंधित कार्यपालक की प्रतिनियुक्ति वापसी नहीं हो सकी है। लिहाजा प्रखंड मुख्यालय में संबंधित कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहे हैं और पेंशन मामलों को लेकर प्रखंड आने वाले लोगों को असुविधा हो रही है। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 30.07. 2025 को सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोसांग को पत्र भी लिखा गया था। ।जिसमें कार्यपालक सहायक श्याम कुमार को प्रतिनियुक्ति से विमुक्त करने का अनुरोध किया गया था। कहा गया था कि उक्त कार्यपालक सहायक के प्रतिनियुक्ति सप्ताह के तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को उनके कार्यालय में की गई है। विदित हो कि पेंशन से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन होना जरूरी है। अनुरोध किया गया था कि उन्हें प्रतिनियुक्ति से विमुक्त की जाए, ताकि पेंशन से संबंधित कार्य सुचारू रूप से चल सके एवं आम जनता को परेशानी ना हो सके।
इधर प्रखंड मुख्यालय में पेंशन से जुड़े हुए लोगों को परेशानी हो रही है। खास कर प्रखंड क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण हिस्सों से पेंशन संबंधित मामलों को लेकर प्रखंड मुख्यालय आने जाने वाले बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार उन्हें बैरंग भी लौटते देखा जाता है। लोगों ने बताया कि सुदूर ग्रामीण इलाकों से टेंपो, रिक्शा आदि का भाड़ा कर वे लोग परेशानी के बीच प्रखंड तो आ जाते हैं लेकिन बिना समस्या समाधान के उन्हें लौटना पड़ रहा है।ऑफिस में कर्मी ही नहीं मिलते हैं। इस संदर्भ में बन्दरा बीडीओ आमना वसी ने बताया कि संबंधित कर्मी की सप्ताह में 3 दिन जिला में ही प्रतिनियुक्ति है।acbgt xaina











