Advertisement

कांग्रेस के योगदान पर अंगुली उठाने वाले की तबीयत बिगड़ती है तो एम्स में होते हैं भर्ती: गप्पू राय 

चंपारण की खबर::

-कांग्रेस के योगदान पर अंगुली उठाने वाले की तबीयत बिगड़ती है तो एम्स में होते हैं भर्ती: गप्पू राय

-कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

– बताया गांव गांव में पार्टी होगी गतिशील, कांग्रेस ने ही देश में शिक्षा और रोजगार का आधार बनाया

मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।

जिले के रक्सौल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में प्रखंड भ्रमण सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जिलाध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्षों ,प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमिटी से अनुरोध करते हुयें कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत एवं गतिशील बनाने के लिए एवं चुनावी वर्ष कि अवश्यकताओं को देखते हुए सभी पंचायतों में एक हजार सहित प्रखंड में कम से कम 25 हजार कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाएं।


जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर हम कांग्रेस की उपलब्धि एवं मोदी सरकार की नकामिया गिनवाने लगे तो घंटो बित जाऐगें पर पूरा नही होगा। फिर भी हम कुछ प्रमुख बिन्दुओ पर प्रकाश डालते है। 1950 में पहली आइआइटी खड़गपुर में स्थापना की गई। जवाहर लाल नेहरू जी के नेतृत्व में, आइआइटी ने हजारों नही लाखो ऐसे लोगों को निकाला जो पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 1954 भाभा स्टोमिक सेन्टर का स्थापना की गई। जो देश को परमाणु बम बनाने में अहम रोल अदा किया। आज के समय में भारत एक परमाणु शक्ति वाला देश है इसलिए पुरी दुनिया भारत का सम्मान करती है। 1956 में एम्स जैसे बड़े अस्पताल की स्थापना हुई। कांग्रेस के 70 साल का योगदान पुछने वालों की जब तबियत बिगड़ जाती है तो वही एम्स में ईलाज कराते हुए मिलते है। 1958 में डीआरडीओ की स्थापना हुई। जहां हथियार, गोला बारूद, मिशाईल बनते हैं और उसका इस्तेमाल करके भारत की सेना एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाती है। 1959 में देश में टेलीविजन आया। इसी टेलीविजन का इस्तेमाल कर के भाजपा कुछ न्यूज चैनलों के माध्यम से देश में नफरत फैलाने में लगी है। 1971 में भारत ने विश्व शक्ति देश अमेरिका का घमंड चुर-चुर करते हुए इन्द्रागांधी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान को दो टुकड़ो में बॉटकर बंगलादेश बना दिया। 1995 में देश को इन्टरनेट की सुविधा देश को दिया। और इसी इन्टरनेट का इस्तेमाल कर भाजपा फर्जी न्यूज फैलाने में लगी है। उन्होंने ने बताया कि 70 साल में में जो भी देश की पूंजी बनी मोदी जी उसे बेच रहे है। 25 हवाई अड्डे अपने करीबी को बेंचे। 26700 कि0मी0 राज्य मार्ग अपने करीबी को बेंचें। 400 रेलवे स्टेशन अपने करीबी मित्रों को बेचे। 150 से भी ज्यादा रेल गाड़ी करीबी को बेच दिए। आजादी के बाद से 2014 तक 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश पर 55 लाख करोड़ रूपये का कर्ज था। और अब अकेले मोदी सरकार के 09 साल में देश पर 155 लाख करोड़ रूपया का कर्ज हो गया है। मतलब आजादी के बाद से 2014 तक हर भारतीय पर 42 हजार रूपये का कर्ज था। मोदी सरकार के 09 सालो में हर भारतीय पर 1.30 लाख रूपया कर्ज है। मोदी सरकार ने अडानी के 4.5 करोड़ का कर्ज माफ किया और किसानो का एक रूपया भी नही माफ किया। वही मनमोहन सरकार ने 72 हजार करोड़ रूपया किसानों का माफ कर दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रक्सौल प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विजय शंकर दुबे, मुनमुन जयसवाल,ऋषि सिंह,विनय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, रामप्रवेश तिवारी, आशीष रंजन सिंह,सुभम कुमार सिंह, रोहित सिंह, अशोक प्रजापति, रहमतुल्लाह मियां, उपेन्द्र यादव, प्रदीप दास,जावेद अंसारी, नवीन कुमार रवि,पुण्यदेव भारती, बृजभान गिरि, मुक्तिनाथ ओझा,उनितलाल यादव, बैधनाथ पांडे, ईश्वर चंद्र प्रसाद, शिवपूजन प्रसाद, अमलदेव प्रसाद, शेषनाथ यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।