-कस्तूरबा विद्यालय बन्दरा में स्टेट टीम का निरीक्षण
-शिक्षा व्यवस्था पाई गई संतोषजनक
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।
बुधवार को केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) बन्दरा में स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर (एसपीओ) की टीम ने व्यापक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण दल में स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर राजेश ठाकुर, विश्वनाथ सुधांशु, आईई कोऑर्डिनेटर तथा कस्तूरबा जिला कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुमन शामिल थे। टीम ने विद्यालय परिसर, छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अन्य संचालन संबंधी बिंदुओं का गहन मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालय की व्यवस्था को संतोषजनक पाया। छात्राओं की पढ़ाई, अनुशासन व्यवस्था, आवासीय सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने विद्यालय के प्रदर्शन की सराहना की। निरीक्षण टीम ने बोचहां, कांटी और मुरौल प्रखंडों में भी कस्तूरबा विद्यालयों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।

बीआरपी (समावेशी शिक्षा) बन्दरा के अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण टीम के सदस्य विद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए। बन्दरा में निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा विद्यालय बन्दरा के संचालक मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे।
यह निरीक्षण बालिका शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












