Advertisement

कम उपज के बावजूद बाजार में उपलब्ध है मुजफ्फरपुर की लीची

-कम उपज के बावजूद बाजार में उपलब्ध है मुजफ्फरपुर की लीची

-250 से 400 रुपये तक बिक रही

मुजफ्फरपुर। अपनी मिठास और विशिष्ट स्वाद के लिए देशभर में प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर की लीची इस वर्ष कम उत्पादन के बावजूद बाजार में अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। शहर के विभिन्न बाजारों के साथ-साथ मुजफ्फरपुर जंक्शन के सामने स्थित लीची बाजार में इन दिनों खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है।
लीची व्यवसायियों के अनुसार इस वर्ष मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्पादन में कमी आई है, फिर भी बाजार में लीची की आपूर्ति बनी हुई है। वर्तमान में गुणवत्ता और आकार के अनुसार लीची 250 रुपये से लेकर 400 रुपये प्रति सैकड़ा तक बिक रही है।


व्यापारियों का कहना है कि कम उपज के कारण कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मांग भी अच्छी बनी हुई है। बाहर से आने वाले यात्री और स्थानीय लोग मुजफ्फरपुर की प्रसिद्ध लीची खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। व्यवसायियों ने बताया कि फिलहाल बाजार की स्थिति संतोषजनक है और लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में लीची उपलब्ध है।
मुजफ्फरपुर की लीची को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिलने के बाद इसकी पहचान और लोकप्रियता और बढ़ी है। ऐसे में हर वर्ष की तरह इस बार भी लीची प्रेमियों के बीच इसकी मांग बनी हुई है।