-कटरा : प्रखण्ड राजद ने मनाया स्व. राम मनोहर लोहिया की जयंती
सम्वाददाता। कटरा/मुजफ्फरपुर।
कटरा में राष्ट्रीय जनता दल परीवार की ओर से समाजवादी चिंतक स्व. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद के वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया को समाजवादी आंदोलन का जनक कहा जाता है । उनके विचारों को अपनाकर ही हमलोग उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
कार्यक्रम राजद प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया।














