-एसडीओ ने किया पीएचसी बंदरा का औचक निरीक्षण
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। संवाददाता दीपक।
शनिवार को एसडीओ (पूर्वी) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंदरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी काउंटर, दवा काउंटर, वार्ड तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का बारीकी से जांच की।
इस दौरान एसडीओ ने कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मरीजों की सुविधाओं को लेकर गंभीरता से समीक्षा की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली में और सुधार लाने की बात कही।एसडीओ ने कहा कि व्यवस्था अपडेट रहने से आमलोगों को सहज सुविधा उपलब्ध होगी।
इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की।

रामजी,जया,प्रमिला आदि ने बताया कि वे लोग मरीजों को दिखाने एवं दवा लेने आयी है।कुछ लोगों ने अस्पताल में नियमित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कराने की मांग की । 20सूत्री सदस्य जयप्रकाश यादव ने बताया कि अस्पताल भवन का जीर्णोद्धार एवं रंगरोगन की जरूरत है।
पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि औचक निरीक्षक के क्रम में एसडीओ ने संतुष्टि जतायी एवं कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।













