-एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, पांच लोगों को भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर/बन्दरा, दीपक। पीयर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीयर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में बन्दरा के गुंडी टोल निवासी मनीष सहनी, उपेंद्र सहनी एवं शत्रुधन सहनी शामिल हैं। वहीं करैला गांव से भोला राम और सन्तु पासवान को गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।











