-एग्जिट पोल:बिहार में NDA को झटका, INDIA ब्लॉक का शानदार प्रदर्शन
-Axis My India Exit Poll में चिराग को 100% कामयाबी
संवाददाता। पटना।
एग्जिट पोल के आंकड़ों में बिहार के अनुमान आए हैं जो काफी चौंकाने वाले है. इस बार एनडीए के लिए पुराना परफॉर्मेंस दोहराना आसान नहीं है. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में एनडीए को 29 से 33 सीटें मिलती दिख रही हैं, जिसमें बीजेपी को 13 से 15 सीटें मिलेंगी. पिछली बार की तुलना में चार से दो सीटों का नुकसान हो सकता है. खास बात यह है कि चिराग पासवान को जदयू को 9 से 11 सीटों का अनुमान है. वहीं, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 5 सींटें मिलेंगी, वहीं, इंडिया गठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. जबकि इसमें राजद को 6 से 7 और कांग्रेस को एक से दो सीटें मिल सकती हैं. जबकि अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं.
खास बात यह है कि बिहार में एनडीए को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है जबकि इंडिया ब्लॉक को 42 प्रतिशत मत मिलने का अनुमान है.

वहीं, पक्का है कि एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बढ़त तो है, लेकिन पिछली बार की तुलना में प्रदर्शन में गिरावट आई है. दूसरी ओर रिपब्लिक भारत-MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में NDA को 32-37 सीटें मिल सकती हैं. वहीं INDIA गठबंधन के खाते में 2-7 सीटें आ सकती हैं.
बता दें कि बिहार की सभी 40 सीटों पर 7 फेज में मतदान हुए हैं. पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुए थे. इसके बाद क्रमशः 26 अप्रैल को 5 सीटों पर, 7 मई को 5 सीटों पर, फिर 13 मई को 5 सीटों पर, पांचवें चरण में फिर 20 मई को पांच सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 8 सीटों पर और सातवें चरण में 1 जून को 8 सीटों पर मतदान हुए थे.













