-उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने को ले निगरानी समिति का हुआ गठन
देसरी। संवाददाता।
सहदेई प्रखंड में उर्वरकों के कालाबजारी के रोकथाम, कृषकों को सुलभ एवं उचित मूल्य पर उर्वरक की उपलब्धता कराने को लेकर टीम गठित की गई है। गठित टिम में खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार को उर्वरक प्रतिष्ठान पर उपस्थित रहकर किसानों को सही मूल्य पर उर्वरक वितरण कराने कि जिम्मेवारी दी गई है।

साथ ही उर्वरक के मूल्य नियंत्रण में अनियमितता पाई जाने पर टिम में शामिल सदस्यों को जिम्मेदार मानते हुए अनुशासनातमक कार्रवाई करने की बात कही गई है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश चन्द्र राय ने बताया कि आय दिन क्षेत्र में निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने की शिकायत मिलती रहती है। उर्वरक को सही मूल्य पर किसानों को उपलब्ध हो सके जिसको प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। मालूम हो कि रवि फसलों की बुआई के साथ कृषि कार्य बढ गए है। ऐसे में किसानों के बीच खाद बीज की मांग बढ़ गई है। किसानों को अनुदानित दर खाद बीज मिल जाए तो खेती करने में आसानी होगी।















