Advertisement

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी

दीपक। पटना।

 

उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने भी चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और क़ाबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

भारत दुनिया का चौथा देश है जो चंद्रमा पर पहुंचा है इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर पहुंच चुके है लेकिन अपने काबिल कर्मठ और समर्पित वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।