Advertisement

इनडोर खेलों का विधायक व खेल पदाधिकारी ने किया संयुक्त रूप से उद्घाटन

-इनडोर खेलों का विधायक व खेल पदाधिकारी ने किया संयुक्त रूप से उद्घाटन

– थांग टा मार्शल आर्ट खेल में जिला स्तरीय विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की रही सहभागिता

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

बीते 01 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेल भवन में आज इनडोर खेलों का उद्घाटन मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार ने किया।
इनडोर गेम में तलवारबाजी, कैरम और थांग टा खेलों की स्पर्धाएं होनी हैं।
आज हुए थांग टा मार्शल आर्ट खेल में जिला स्तरीय विभिन्न विद्यालयों के आए हुए बच्चे की सहभागिता रही।
प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में इशानी कुमारी, अनन्य कुमारी, साजिया जैस्मीन, आफरीन परवीन, रूपिका कुमारी, दिव्य कुमारी और दीक्षा प्रिया हैं।


रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में आराध्य राज, अवंतिका कुमारी, सोनम कुमारी, आलिया जैस्मीन, अर्पिता कुमारी एवं आराध्य गुप्ता हैं।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों में अन्वी कुमारी, संस्कृति कुमारी, अंशी कुमारी, कशिश कुमारी एवं अंजली कुमारी हैं। जिनके अतिरिक्त बहुत सारे लड़कों ने भी अच्छा अपना प्रदर्शन प्रस्तुत किया।
उक्त अवसर पर थांग-टा संघ के जिला अध्यक्ष साजिद रजा, सचिव अशफाक अहमद, कबड्डी संघ के सचिव भानु जी, इथेलेटिक्स संघ के सचिव अरविन्द कुमार, आशीष कुमार, थांग टा संघ के सयुक्त सचिव अमित सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।