Advertisement

आपसी विवाद में दामाद ने सास की हत्या की, इलाके में सनसनी

-आपसी विवाद में दामाद ने सास की हत्या की, इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर।
मनियारी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी विवाद के दौरान दामाद ने अपनी सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दामाद ने धारदार हथियार से अपनी सास पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है।

#मुजफ्फरपुरहत्या #मनियारिख़बर #घरेलुविवाद #BiharCrime #BreakingNews