-आदापुर में प्रधान शिक्षकों की बैठक, अनशनकारियों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी
मोतिहारी।पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में प्रधान शिक्षक संघ की आज बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर गिरि ने की।
बैठक में केंद्रीय वेतनमान की मांग को लेकर पटना में आमरण अनशन पर बैठे शिक्षकों के समर्थन में आक्रोश जताया गया। महासचिव मो. नुरुल होदा ने कहा, अनशन पर बैठे साथियों को प्रखंड के सभी शिक्षकों का नैतिक समर्थन है। सरकार को जायज मांगों पर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

उपाध्यक्ष नुरूल्लाह मियां ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र वार्ता कर समाधान नहीं निकाला तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष गणेश राम ने आंदोलनरत शिक्षकों के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की और इसके लिए क्यूआर कोड जारी किया गया।
बैठक में शिवम कुमार, चंदेश्वर प्रसाद, अरविंद कुमार, मेराज आलम, सोनम कुमारी, बिंदु कुमारी, रंजीत कुमार सहित दर्जनों प्रधान शिक्षक मौजूद थे।












