-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
आगामी बिहार विधान सभा निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम में प्रशिक्षण कोषांग ने आज समाहरणालय स्थित राजेंद्र भवन में मास्टर ट्रेनर्स का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 177 मास्टर ट्रेनर ने भाग लिया जो 23 सितंबर 25 से लगभग 32000 पोलिंग कर्मियों को तीन प्रशिक्षण स्थलों में डीएवी पब्लिक स्कूल, गवर्मेंट पालिटेक्निक एवं डायट छतौनी में लगातार प्रशिक्षण देंगे।

इस प्रशिक्षण सत्र में शैलेन्द्र कुमार भारती, वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ( लोक शिकायत निवारण ),मोतिहारी, राम जन्म पासवान, नोडल सह जिला पंचायती राज पदा. मोतिहारी, नागेंद्र एवं रमेश मास्टर मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण दिया। सभी मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण हेतु एक बुकलेट भी उपलब्ध कराया गया।सभी मास्टर ट्रेनर्स को इस पुस्तिका को पोलिंग कर्मियों के प्रशिक्षण आरंभ होने के पहले कम से कम 5 बार पढने का निदेश दिया गया।












