Advertisement

अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

-अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।

संकुल संसाधन केंद्र उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मुन्नी बैंगरी में शुक्रवार को अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत की गई। एचएम ब्रजेश कुमार ने यहां बताया कि स्कूली बच्चों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा समाप्ति के उपरांत आज 19 सितंबर से प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।

मौके पर बन्दरा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेमलता सिंहा सहित संकुल समन्वयक ब्रजेश कुमार, संकुल प्रभारी मानवेंद्र नाथ, प्रधान परीक्षक नवनीत कुमार, वरीय शिक्षक मुकेश कुमार शर्मा, रूपेश कुमार, अर्जुन कुमार, वीरेंद्र कुमार, इंतखाब आलम खान समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम घोषित किया जाएगा।