-अबू धाबी के भावी दत्तक माता-पिता को डीएम ने अन्तर्देशीय दत्तकग्रहण के लिए 7 वर्षीय मनीषा को सौंपा
-जिला निरीक्षण समिति ने बाल देखरेख़ सस्थानों में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बालिका गृह, बाल गृह, (बालक) एवं पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण
मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।
पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति ने बाल देखरेख़ सस्थानों में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बालिका गृह, बाल गृह, (बालक) एवं पर्यवेक्षण गृह, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी) का निरीक्षण किया।
विशिष्ट दत्तक-ग्रहण संस्थान, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी में आयोजित दत्तकग्रहण समारोह में बालिका मनीषा कुमारी उम्र- 7 माह को जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त की उपस्थिति में उक्त बालिका को अबू धाबी के भावी दत्तक माता-पिता को अन्तर्देशीय दत्तकग्रहण के लिए सौंपा। इस वर्ष का यह तीसरा बच्चा है जिसे दत्तकग्रहण में सौंपा गया।
गृहों के निरीक्षण के क्रम मे जिलाधिकारी ने आवासित बच्चों एवं गृह के कर्मी से गृह संचालन से संबंधित जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में गृह में बच्चों हेतु उपलब्ध सुविधाओं का जयजा लिया लिया। साथ ही बच्चों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निदेश दिया।
गृहों का संचालन मानको के अनुरूप करने एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण पदाधिकारी एवं गृह के कर्मी आदि उपस्थित थे।












