-अटल जयंती पर बाबा खगेश्वर नाथ धाम में भाजपा बंदरा पश्चिमी मंडल का श्रद्धा समारोह
मुजफ्फरपुर। भाजपा बंदरा पश्चिमी मंडल की ओर से बाबा खगेश्वर नाथ धाम स्थित धर्मशाला परिसर में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, सशक्त नेतृत्व, सुशासन और समावेशी विकास की नीति पर प्रकाश डाला। नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय राजनीति में मर्यादाओं की मिसाल है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता बैद्यनाथ पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालन त्रिवेदी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय सहित मनीष झा, अशोक सिंह, संजय त्रिवेदी, आलोक पाठक, लालबहादुर सहनी, धनंजय ठाकुर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के विचारों को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।













