Advertisement

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 10 से 24 जुलाई तक होगा

-अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 10 जुलाई से 24 जुलाई 2024 तक सम्पन्न होगा

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गयी तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य स्थल का भ्रमण कर अपने-अपने दायित्व का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इस आयोजन का सफलतापूर्वक संपादन सुनिश्चित करने हेतु अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन को वरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।


बैठक में कर्नल रोमेल विश्वास द्वारा प्रजेन्टेशन प्रस्तुत कर तैयारी की रूपरेखा एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।