Advertisement

अग्निकांड पीड़ितों को मिली राहत, दो परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान

🔥 -अग्निकांड पीड़ितों को मिली राहत, दो परिवारों को सहायता राशि का चेक प्रदान

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक मप्रखंड क्षेत्र में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित दो परिवारों को प्रशासन की ओर से राहत सहायता प्रदान की गई। बंदरा अंचलाधिकारी (सीओ) अंकुर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़गांव निवासी मो. तस्लीम एवं नुनफारा गांव की अनिता देवी को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।


उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह दोनों के घरों में आग लगने की घटनाएं हुई थीं, जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है, ताकि वे अपनी क्षति की भरपाई कर सकें।
सीओ ने कहा कि आपदा की स्थिति में सरकार हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावितों तक राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है।