Advertisement

हादसा: चकिया के परसौनी टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक में घुसी टाटा पंच, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, 3 की हालत गंभीर

हादसा: चकिया के परसौनी टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक में घुसी टाटा पंच, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, 3 की हालत गंभीर

मोतिहारी, राजन द्विवेदी ।

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया अनुमंडल स्थित परसौनी टोल प्लाजा के पास आज हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु लोग घायल हो गए। इनमें 3 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा की एक लेन में खड़ी ट्रक में टाटा पंच कार पीछे से जाकर सीधे घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया।

– मुंडन कराकर घर लौट रहे थे सभी


स्थानीय लोगों ने बताया कि कार सवार सभी लोग अरेराज के बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर घर लौट रहे थे। चालक चितरंजन कुमार अपने पुत्र यश कुमार का मुंडन कराने के लिए परिवार के 10 लोगों के साथ दो गाड़ियों से गए थे। वापसी के क्रम में चितरंजन की टाटा पंच हादसे का शिकार हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल चकिया लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर घायलों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया।

– घायलों के नाम निम्न हैं

इस दुर्घटना में घायल लोगों में राजपुर थाना निवासी चितरंजन कुमार ( चालक ), राजपुर थाना क्षेत्र निवासी शारदा देवी, राजपुर थाना क्षेत्र निवासी गुंजा देवी, राजपुर थाना क्षेत्र निवासी आर्य कुमारी एवं राजपूर थाना क्षेत्र निवासी सलोनी कुमारी शामिल हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त टाटा पंच व ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।