Advertisement

हमें अपने संघर्ष से युवाओं के चित्त पर छायी उदासी को खत्म करना है : राधामोहन सिंह

चंपारण की खबर::
-हमें अपने संघर्ष से युवाओं के चित्त पर छायी उदासी को खत्म करना है : राधामोहन सिंह

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

मोतिहारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह सांसद ने कहा कि बिहार में संभावनाएँ हैं, समृद्ध विचार हैं, प्रतिभाएं हैं, मेहनतकश युवा है। जिनमें पत्थर को भी पानी बना देने की कला है, क्षमता है। लेकिन, विगत 33 वर्षों से बिहार की राजनीतिक जड़ता ने सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक परिवेश को जानबूझकर खराब किया, उन्हें गुमराह किया। ताकि प्रतिभाओं को कुंद किया जा सके एवं उनका दोहन भ्रष्टाचार को पुष्ट एवं परिवारवाद के निहित स्वार्थों को संपुष्ट करने के लिए किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि क्या आज यह सच्चाई नहीं है की बिहार के युवा शिक्षा या रोजगार जैसी मुलभुत आवश्यकताओं के लिए भी देश-विदेश में दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है? यह इसलिए है ताकि वर्तमान राजनीतिक आकाओं से कोई सवाल ना पूछ सके और बदलाव की मांग ना उठा सकें। उन्होंने ने स्वामी विवेकानन्द को उद्धरित करते हुए कहा कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी। बिहार में हमें अपने संघर्ष से युवाओं के चित्त पर छायी उदासी को खत्म करना है, इस नकारात्मक मौसम, इस बेबसी के आवरण को उखाड़कर फेक देना है और विहार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपनों में बिहार की भूमिका तय करनी है और इसके लिए हम लहेंगे ताकत से लड़ेगे जी आन से लड़ेंगे और जीतेंगे। श्री सिंह ने आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 12 जनवरी को युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर पटना के मिलर स्कूल मैदान में जब हम हुंकार भरेंगे तब जमाना देखेगा की बिहार का युवा अपने नैसर्गिक अधिकारों के लिए जाग चुका है।


बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, क्षेत्रीय प्रभारी धीरज सिंह चौहान, डॉ लालबाबू प्रसाद, प्रभारी मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला अध्यक्ष इंद्रमणि कुमार उर्फ बबलू पासवान, उपाध्यक्ष संदीप सालवी, सरदार संदीप सिंह, आलोक गुप्ता, रजनीश यादव महामंत्री हेमंत मणि तिवारी ,विकास कुमार गुप्ता, मंत्री राजू यादव, रोशन पटेल ,सनी सिंह प्रदीप कुमार, विशाल पासवान, कोषाध्यक्ष सुमित पांडेय, आईटी सेल लक्की कुमार श्रीवास्तव, सोशल मीडिया विवेक कुमार,
कलम क्लब सह संयोजक दिव्यांशु मिश्रा, स्वच्छता रचनात्मक उज्जवल कुमार, लीगल सेल संयोजक अनुपम ठाकरे, सदस्य अमित कुशवाहा , अभिषेक तिवारी विवेक कुमार, पारस महतो, आदित्य कुमार, नवीन कुमार, पुष्कर कुमार, अंकित कुमार रजक, धर्मेंद्र राय, उमाकांत चौबे, आलोक कुमार, मोनू चौरसिया, आलोक पांडे, चंदन पांडे, सुमित राज पांडे, कुमार गौरव मोनू, विवेक राज, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, नितेश कुमार, अभिराज कुमार, राजू सिंह पटेल, राजकुमार कुशवाहा, मंटू कुमार, सौरभ सिंह, रामदेव पासवान, रोशन कुमार सिंह, रवि साहू , सुभाष कुमार चौरसिया, अभिषेक सहनी, रंजन सिंह, प्रमोद सिंह, अंकित सिंह, सौरव चौबे, विपिनू कुशवाहा, सुमन पांडे, चंदन कुशवाहा, आशीष पटवारी, आलोक ठाकुर, प्रवीण कुमार ,विश्वजीत गुप्ता ,राहुल तिवारी ,धीरज श्रीवास्तव ,राजा बाबू ,रजनीश गिरी ,रंजीत चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।