-सुरेंद्र प्रसाद यादव को राजद का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया : एजाज अहमद
पटना।सम्वाददाता।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी के परामर्श से प्रदेश अध्यक्ष जगदाननंद सिंह ने सारण के नया गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद यादव को राजद का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इन्हें मनोनयन पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ने दी।इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।
इनके मनोनयन पर राजद नेताओं ने बधाई दी है और कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।













