Advertisement

सरस्वती विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का दूसरा दिन सम्पन्न

-सरस्वती विद्या मंदिर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का दूसरा दिन सम्पन्न

बांका। चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर बांका में आयोजित त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन का कार्यक्रम उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, उपप्रधानाचार्य श्री संजय नवनीत एवं वाटिका खंड के प्रधानाचार्य श्री ब्रज किशोर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आचार्यों को संबोधित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने छात्रों (भैया-बहनों) के समग्र विकास के लिए वर्षभर की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही आचार्यों के स्वयं के व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक विकास पर भी विशेष बल दिया।
कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया। शिक्षकों को नवाचार अपनाने और शिक्षण पद्धति को प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान श्री अभय कुमार सिंह, श्री विक्रांत पाठक, श्री पप्पू कुमार सिंह, श्री राजेश कुमार मिश्रा, श्री संजीव कुमार सुधांशु, श्री दिलीप कुमार झा, श्री आशीष रमन, श्री अवधेश कुमार झा, श्री विवेकानंद सिंह, श्री नीरज कुमार झा, श्री विकास कुमार, श्री कृष्णकांत, श्री कृष्ण प्रकाश, श्रीमती संजना सिंह, सुश्री अनिमा कुमारी, सुश्री निवेदिता प्रियदर्शनी, श्रीमती कुमारी हिना सहित सभी आचार्य एवं दीदीजी उपस्थित रहीं।