-शिक्षक मोहम्मद शमीम के निधन से शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरपुर/सकरा(दीपक)। सकरा प्रखंड के गंज गौरिहार निवासी शिक्षक मास्टर मोहम्मद शमीम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों, समाजसेवियों और ग्रामीणों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
मोहम्मद शमीम के जनाजे में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जनाजे में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष शाह आलम, शब्बू, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक फरोग अहमद अता, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक नसीबुल हक, मोहम्मद खुर्शीद आलम, फराज अनवर, वार्ड सदस्य मोहम्मद परवेज आलम, एसडीओ जीशान दानिश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मौजूद लोगों ने दिवंगत शिक्षक के व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि मोहम्मद शमीम एक समर्पित, सरल और कर्मठ शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जनाजे में शामिल लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की मगफिरत और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की दुआ की।












