Advertisement

शाहनवाज हुसैन ने की अपील,पीएम मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे

-शाहनवाज हुसैन ने की अपील,पीएम मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे

संवाददाता | भागलपुर |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 24 फरवरी की भागलपुर यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने लोगों से बड़ी संख्या में जनसभा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने भागलपुर के विभिन्न इलाकों में जाकर आमंत्रण पत्र बांटे और जनता से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

किसानों और आम जनता के लिए सौगात:

शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के कल्याण और पुल की समृद्धि को प्राथमिकता देते हैं। इस दौरान किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री कई योजनाओं की सौगात लेकर भागलपुर आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र का विकास होगा।

नीतीश कुमार भी रहेंगे मौजूद:

उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए हर नागरिक को भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में पहुंचना चाहिए और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाहिए।

24 फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर हवाई अड्डा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पूरे देश में मजबूती से शासन करना है और इस दिशा में यह रैली महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में इस जनसभा में शामिल होने और भाजपा के संकल्प को मजबूत करने की अपील की।

#PMModiInBhagalpur #BJP #ShahnawazHussain #KisanSammanNidhi #Bhagalpur