-शहीदों को दी श्रद्धांजलि — ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
दीपावली के पावन अवसर पर नागरिक मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को शहीद स्मारक स्थल पर “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों शहीद खुदीराम बोस एवं प्रफुलचंद्र चाकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
नागरिक मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि दीपावली पर एक दीप उन वीर सपूतों के नाम जलाना सच्ची देशसेवा है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाई।

कार्यक्रम में डॉ. हरिकिशोर सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा, विक्रम जयनारायण निषाद, सत्येन्द्र कुमार सत्येन, अंजनी कुमार पाठक, गणेश प्रसाद, स्वतंत्रता सेनानी परमेश्वरी देवी, चिराग पोद्दार सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
#एकदीपशहीदोंकेनाम #नागरिकमोर्चा #खुदीरामबोस #प्रफुलचंद्रचाकी #देशभक्ति #मुजफ्फरपुर












