Advertisement

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट, चार लोग घायल

-शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट, चार लोग घायल

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। हत्था थाना क्षेत्र के सकरी मन गांव में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना मंगलवार की है।

घायलों में सास रानी देवी (60 वर्ष), पुत्र मुकेश कुमार (40 वर्ष), पुतौह रानी कुमारी (35 वर्ष) एवं पोती राजनंदनी कुमारी (25 वर्ष) शामिल हैं। सभी को बन्दरा पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार ने हत्था थाना में लिखित शिकायत कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही हत्था थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

#हत्थाथाना #बन्दराखबर #मुजफ्फरपुर #शराबविवाद #मारपीट #स्थानीयसमाचार