-ललन के इस्तीफे पर RJD के बड़े नेता ने साधी चुप्पी, सवाल के बचते नजर आए लालू के लाल; नीतीश को नहीं दी बधाई
संवाददाता।पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटकलों के मुताबिक ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। जिसे सबने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वीकार कर लिया। नीतीश ने भी पार्टी नेताओं की भावना के मुताबिक अध्यक्ष पद की बागडोर संभाल ली है।
दरअसल, नीतीश इससे पहले 2016 से 2020 तक जेडीयू के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके बाद आरसीपी सिंह और आरसीपी की बगावत के बाद ललन सिंह जेडीयू के अध्यक्ष बने थे। ऐसे में अब आज ललन सिंह आज सुबह नीतीश कुमार के आवास गए थे जहां से दोनों एक ही कार से पार्टी की मीटिंग के लिए कन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे। इसके बाद ललन सिंह ने इस्तीफा दिया है।

वहीं, ललन सिंह की इस्तीफा के बाद नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर को लेकर जब पटना में लालू आवास पर राजद के नेता और बिहार सरकार के मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली और बिना कुछ बोल आगे निकलते चले गए। इतना ही नहीं राजद के कोई भी बड़े या छोटे नेता के तरफ से अभी इस पूरे मामले में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चाहे वह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हो या फिर राजद के अन्य कोई नेता अभी तक इस मामले में कोई बधाई या फिर सफाई नहीं दी है। जबकि बीते कल जब नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे थे तो उसे समय तेजस्वी यादव ने यह जरूर कहा था कि ललन सिंह को क्यों हटाया जाएगा वह तो अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में आज ललन सिंह का इस्तीफा हुआ है तो तेजस्वी यादव के तरफ से ना कोई ट्वीट आया है ना ही उनके तरफ से कोई बयान दिया गया।












