-रूस पर यूक्रेन का मिसाइल और ड्रोन से हमला, मास्को की दो इमारतों को बनाया निशाना; 15 घायल
मास्को। एजेंसी।
रूस-यूक्रेन में जंग लगातार तेज होती जा रही है। रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है। यूक्रेन ने बीती रात एक बार फिर रूस के टैगान्रोग और राजधानी मास्को पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मास्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है।
आधी रात यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से अफरातफरी मची है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कीव ने टैगान्रोग शहर में भी आतंकवादी हमला किया है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दक्षिण रूस के शहर टैगान्रोग में हुए विस्फोट में पंद्रह लोग घायल हो गए। हमला एस-200 मिसाइल से किया गया है।
बता दें कि मास्को पर आखिरी ड्रोन हमला 24 जुलाई की सुबह को दर्ज किया गया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने उस समय कहा था कि दो लोग दब गए और दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
















