-राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों का किया ऐलान
दीपक कुमार तिवारी। पटना।
सात राज्यों की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव चुनाव को लेकर आज 20 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक हुई. इस बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ। चुनाव के लिए नामांकन का कल आखिरी दिन है. आखिरी दिन से ठीक पहले बीजेपी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. बिहार में रास की दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं. मनन कुमार मिश्रा को बिहार से रास का उम्मीदवार बनाया गया है. मनन कुमार मिश्रा गोपालगंज के रहने वाले हैं और सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील हैं. वर्तमान में बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के पद पर हैं. वहीं, दूसरी सीट से उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार होंगे. भाजपा ने कुल 9 प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की है.
बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा उम्म्मीदवार बनाया है। वे पटना हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। बाद में बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के सदस्य चुने गये। वे बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया में बिहार राज्य बार कॉउन्सिल के प्रतिनिधि बने। वे रिकॉर्ड बार बार कॉउन्सिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रहे और वर्तमान में इस पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भाजपा से जुड़ कर दल के लिए कार्य करते रहे हैं।

बता दें, 21 अगस्त को नामांकन का अंतिम दिन है. स्क्रूटनी 22 अगस्त को और 27 अगस्त तक नाम वापसी का समय दिया गया है. दो से अधिक उम्मीदवार होने पर 3 सितंबर को वोटिंग होगी. उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना का कार्यक्रम तय है. बता दें, मीसा भारती के रास का कार्यकाल 7 जुलाई 2028 और विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा था. इसके पहले ही दोनों लोकसभा का चुनाव जीत गए। मीसा भारती पाटलिपुत्र लोस सीट से सांसद बनी हैं, वहीं विवेक ठाकुर नवादा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं.











