Advertisement

राज्यपाल के आगमन से सुरक्षा घेरे में रहा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर, महाराजा गेट समेत कई योजनाओं का उद्घाटन

-राज्यपाल के आगमन से सुरक्षा घेरे में रहा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर, महाराजा गेट समेत कई योजनाओं का उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय परिसर शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के घेरे में रहा। परिसर में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में नवनिर्मित महाराजा गेट, आईटी सेल और स्वामी विवेकानंद पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया।


विश्वविद्यालय पहुंचने के बाद राज्यपाल सबसे पहले न्यू गेस्ट हाउस गए। वहां उन्होंने अपनी मां के नाम पर पौधा लगाया। इसके बाद वे उद्घाटन स्थल पर पहुंचे और विश्वविद्यालय में तैयार कराई गई विभिन्न नवनिर्मित सुविधाओं का उद्घाटन किया।
राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती रही। अधिकारियों की निगरानी में राज्यपाल का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ।