Advertisement

पॉक्सो मामले में गायघाट के पूर्व थानेदार राजा सिंह को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

-पॉक्सो मामले में गायघाट के पूर्व थानेदार राजा सिंह को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मुजफ्फरपुर। गायघाट थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजा सिंह को पॉक्सो से जुड़े एक गंभीर मामले में अदालत से बड़ा झटका लगा है। पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत संख्या-एक के न्यायाधीश धीरेंद्र मिश्रा ने आरोपित पूर्व थानेदार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।


मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने समन मिलने के बावजूद आरोपित के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने को गंभीरता से लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए याचिका खारिज कर दी।
अदालत के इस आदेश के बाद पूर्व थानेदार राजा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। मामले में न्यायालय के आगे के आदेश और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।