-मोतिहारी में विकसित भारत संकल्प सभा, पीएम मोदी और नितिन नवीन ने किया वर्चुअल संबोधन
मोतिहारी/राजन। गांधी ऑडिटोरियम में बुधवार को भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोतिहारी, ढाका और रक्सौल संगठन जिलों के अध्यक्ष, विधायक समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन सुना गया।
सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

सभा में मौजूद लोगों ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इसके बाद राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी ऑडिटोरियम से शुरू होकर समाहरणालय गेट स्थित विकसित भारत संकल्प सेवा चौक तक पहुंची।
यात्रा के दौरान रथ पर विधायक राणा रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, कृष्णनंदन पासवान और केबीसी विजेता सुशील कुमार समेत कई नेता सवार रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।












