Advertisement

मोतिहारी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, एक ही मंच पर मिली कई बीमारियों की जांच

-मोतिहारी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, एक ही मंच पर मिली कई बीमारियों की जांच

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

ईस्ट चंपारण लायंस क्लब के स्थायी सेवा प्रोजेक्ट के तहत रविवार को डॉ. रहमान परवेज हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, न्यूरोपैथी, गैस्ट्रोलॉजी और गैस संबंधी बीमारियों की जांच की गई। लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं हृदय रोग विशेषज्ञ लायन डॉ. परवेज अजीज ने मरीजों की जांच की, जरूरत पर ईसीजी भी किया और जरूरी परामर्श दिया।

डॉ. अजीज ने कहा कि समय-समय पर जांच जरूरी है। डायबिटीज, बीपी और हृदय रोगों की समय पर पहचान से बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। शिविर में मिले पर्चे पर 15 दिन के अंदर दोबारा निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी गई।

क्लब अध्यक्ष ने बताया कि हर रविवार शहर के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंच सके।

रीजन चेयरपर्सन लायन सुजीत कुमार सिंह और जोनल चेयरपर्सन लायन अशोक जायसवाल ने कहा कि एक ही जगह पर कई जांच और विशेषज्ञ की सलाह मिलना क्लब की बड़ी पहल है। इसका मकसद गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।

शिविर में वरिष्ठ सदस्य विजय अग्रवाल, अमित सेन, मनोज जायसवाल, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश सिन्हा, डॉ. सुमीत कुमार, अजय आजाद, मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता सहित कई लायंस और लियो सदस्य मौजूद रहे।