चंपारण की खबर::
– भवन निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने टेंडर का किया विरोध, बकाया भुगतान नहीं करने का आरोप
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी भवन निर्माण विभाग के निकाले गए टेंडर का ठेकेदारों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की। कहा कि पहले के कराए गए कार्य का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। जिसके विरोध में टेंडर प्रक्रिया का विरोध किया गया है। वहीं इस संबंध में प्राक्कलन पदाधिकारी पिंटू कुमार ने बताया कि संवेदकों के इस विरोध के कारण आज एक भी टेंडर नहीं पड़ा। वहीं संवेदकों की इस मांग और विरोध के संबंध में विभाग के वरीय पदाधिकारियों को पत्रकार कर सूचित किया जाएगा।

बता दें कि मोतिहारी में भवन निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने विभागीय टेंडर का बहिष्कार कर दिया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा निकाले गए टेंडर का निर्धारित समय समाप्त हो जाने के बावजूद किसी भी ठेकेदारों ने टेंडर नहीं भरा। इस दौरान ठेकेदारों ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की।












