Advertisement

मुजफ्फरपुर: श्रीबाबू थे आधुनिक बिहार के निर्माता

-श्रीबाबू थे आधुनिक बिहार के निर्माता

मुजफ्फरपुर। सम्वाददाता।

श्रीबाबू को बिहार केशरी इसलिए नही कहा जाता की वो बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री थे अपितु वो आधुनिक बिहार के निर्माता थे उनके प्रयास से उस समय बरौनी रिफाइनरी, भारत हेवी इन्जीनियरिंग, राँची बोकारो मे स्टील प्लांट ,रसायनिक खाद कारखाने आदि का निर्माण करवाया। उक्त बाते श्रीकृष्णसिंह की 136 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय मे जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कही । नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा श्रीबाबू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे भी अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा संयुक्त बिहार का बड़ा हिस्सा उनके सूझबूझ से राज्य पुनर्गठन मे बंगाल जाने से बच गया ।

जिलाप्रवक्ता समीर कुमार ने कहा की श्रीबाबू ने न सिर्फ देवघर मंदिर मे दलित प्रवेश करवाया जमींदारी व्यवस्था उन्मूलन एवं बंदोबस्ती व्यवस्था लाकर भले अपने समाज और पार्टी मे विरोध का सामना करना परा लेकिन वो अपने पथ से डिगे नही । श्रीबाबू की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय मे उनके तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित करने वालो मे जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, उमेश कुमार राम, रिजवान अहमद एजाजी ,नवल किशोर शर्मा, कौशल किशोर चौधरी , कुणाल सहाय, पप्पु अली खाँ , सविता श्रीवास्तव, रितेश कुमार सिन्हा उर्फ संजू, त्रिभुवन पटेल, सबिहुल हसन लालबाबू, मोजक्कीर रहमान, प्रभात चंद्रा, वीरेंद्र यादव, शहजाद अहमद , शादिक अली आदी उपस्थित थे ।