Advertisement

मुजफ्फरपुर: मोतीपुर एवं साहेबगंज में जनसंवाद कार्यक्रम

मुजफ्फरपुर ।सम्वाददाता।

जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार की अध्यक्षता में मोतीपुर एवं साहेबगंज प्रखण्ड के क्रमशः बरियारपुर दक्षिणी और पंचायत सरकार भवन सरैया में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकार की सभी कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुॅच पाये इस दिशा में यह जन संवाद कार्यक्रम काफी उल्लेखनिय साबित हो रही है। कई वर्ग और व्यक्ति समूह ऐसे हैं, जो मुख्यालय तक नहीं पहुॅच पाते है, उसके लिए जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से उन सभी तक डोर टू डोर जाकर उस मोहल्ला, टोला, पंचायत में शिविर लगाकर उनके समस्याओं का निराकरण और उन्हें मिलने वाली लाभकारी योजनाओं तक पहुॅंच बनाने की यह अनूठा प्रयास है। जिला पदाधिकारी ने अपनं संबोधन में कहा कि जन संवाद कार्यक्रम एकपक्षीय नहीं है, सरकार की तमाम योजनाओं को आपसे रूबरू कराना चाहते हैं। साथ ही साथ आपका सुझाव भी आमंत्रित है। पंचायत स्तरीय राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं अन्य पंचायत स्तरीय कर्मचारी अधिकारी आपके लिए है, आप उनसे तमाम सूचनाएं एवं जानकारी प्राप्त करें। यहां लगाये गये सभी विभागों के स्टाॅल में जाकर अपनी लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। यह समाज के सभी व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुॅचाने का अनूठा पहल है।

उन्होंने उपस्थित जन समूह से समस्याओं के साथ-साथ उनके सुझाव का भी स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर सभी विभागों द्वारा स्टाॅल लगाया गया था, जिनमें वे अपने-अपने सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी लोगों को दे रहे थे। जिला पदाधिकारी ने उनका निरीक्षण भी किया। स्वास्थ्य आवास, योजना, सड़क, विद्युत, शिक्षा, पेंशन योजना, उत्पाद, मत्स्य कल्याण, ग्रामीण कार्य विभाग, सहकारिता, बैंकिंग महिला सुरक्षा आदि में मुख्य रूप से अपना स्टाॅल लगाया था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, प्रणव कुमार, डी.डी.सी. आशुतोष द्विवेदी, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस., चाॅदनी सिंह आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे।