Advertisement

मुजफ्फरपुर: जन सुराज के समर्थन में जिले के 12 जिला परिषदों द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

-जन सुराज के समर्थन में जिले के 12 जिला परिषदों द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर। सम्वाददाता।

मुजफ्फरपुर जिला परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार खिलाफ जन सुराज जिला युवा अध्यक्ष सावन पाण्डेय के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य अनिल कुशवाहा के साथ अन्य 12 जिला परिषदों के द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। जिला परिषदों का कहना है कि जिले का एक ही राजनीतिक परिवार जिला परिषद पर वर्षों से किसी न किसी रूप में काबिज है और जिला परिषद मुजफ्फरपुर में भारी भ्रष्टाचार और लूट मचा हुआ है, क्षेत्र में जनता के विश्वास पर हम सभी खरे नहीं हो पा रहे हैं।


जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के निर्देश पर महत्मा गांधी के सपनों का बिहार बनाना है, बिहार को बदलना है और जनता का सुंदर राज लाना है। इस मुहिम में जन सुराज के जिला अध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह अशोक, अनुमंडल अध्यक्ष सुदर्शन मिश्र एवं जिला कमेटी के सदस्य रंजना कुमारी, मनीष पांडे, केशव शर्मा गुड्डू कुमार, रजनीश कुमार एवं अन्य ने आवाज को बुलंद की,शेरपुर पंचायत के सरपंच नंदन कुमार झा ने भी जन सुराज का समर्थन किया।

 

@मुजफ्फरपुर से राकेश कुमार की रिपोर्ट।