Advertisement

मुजफ्फरपुर:बरूआरी में कौशल विकाश प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

 

संवाददाता। मुजफ्फरपुर।

जिले के NH 57 नियर राजा लाईन होटल बरूआरी गायघाट, मुज़फ़्फ़रपुर स्थित कौशल विकाश प्रशिक्षण केंद्र NIST Computer का उद्घाटन बिहार सरकार के मा० समाज कल्याण मंत्री सह बहादुरपुर के लोकप्रिय विधायक श्री Madan Sahni जी के द्वारा किया गया एवं शुभम् सिंह, शान्तनु सिंह, हिमांशु सिंह जी को उज्जवल भविष्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
कार्यक्रम स्थल पर भा॰ज॰पा॰ महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजनी निषाद जी, जदयू के प्रभात किरण,शिवदाह पंचायत उपमुखिया श्रीमती भारती सिंह जी, गायघाट प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह जी, के साथ बीरेन्द्र सिंह जी, लखन देव लाल जी एवं अन्य छेत्रीय लोग उपस्थित हुए।

यह प्रशिक्षण केंद्र आपको डिजिटल दुनिया में आत्मनिर्भर और सक्षम बनाएगा। यह प्रशिक्षण आपके कौशल को निखारने और रोजगार के नए अवसरों को प्राप्त करने में मदद करेगा। हमारे समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने के इस सुनहरे अवसर को हाथ से जाने न दें। जल्द ही नामांकन करें और अपने भविष्य को एक नई दिशा दें।

सभी दसवीं पास लड़कियों और महिलाओं को इस शानदार पहल का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करें और अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त बनने में मदद करें।