Advertisement

मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी 618 नई गाड़ियाँ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

-मुख्यमंत्री ने पुलिस को दी 618 नई गाड़ियाँ, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

-राज्य में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को मिलेगा नया बल

पटना, 19 जून 2025 | विशेष संवाददाता।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास परिसर से राज्य पुलिस बल के लिए 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों की आपूर्ति से राज्य में पुलिस की कार्यकुशलता और गति को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री ने सभी वाहनों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उनकी कार्यप्रणाली व उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “पुलिस बल को सशक्त और आधुनिक बनाना हमारी प्राथमिकता है। इन वाहनों से पुलिसिंग अधिक प्रभावी होगी और कानून-व्यवस्था संधारण में मदद मिलेगी।”

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार द्वारा मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत करने से हुई।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा, गृह विभाग एवं पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नए वाहनों की तैनाती से नक्सल प्रभावित, सीमावर्ती और दूरस्थ इलाकों में भी पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

#बिहारपुलिस #CMNitishKumar #PatnaNews #LawAndOrder #PoliceVehicles #Governance #BiharNews #PoliceModernization