Advertisement

मुंगेर: राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

-राष्ट्रीय गणित दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

मुंगेर।सम्वाददाता ।

शहर के पुरानीगंज स्थित विद्या भारती विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के वंदना सभा में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित कर छात्रों द्वारा अर्जित ज्ञान को निखारने तथा प्रदर्शित करने का एक उपयुक्त प्लेटफार्म प्रदान करता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से छात्रों के अंदर का संकोच और झिझक खत्म होता है जिससे लक्ष्य प्राप्ति में मदद मिलती है।
आगे उन्होंने कहा कि विद्यालयी शिक्षा जीवन पर्यन्त साथ रहती है। इसी शिक्षा के आधार पर छात्र अपने भविष्य का निर्धारण करते हुए एक अच्छी सेवा में जाते हैं और सफल पारिवारिक और सामाजिक जीवन का निर्वहन करते हैं। मनुष्य का संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए होता है क्योंकि किसी भी मनुष्य की सफलता में समाज और राष्ट्र की अहम भूमिका होती है इसलिए सफल होने के बाद हमें भी समाज और राष्ट्र को देने के लिए सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र गणित को बोझिल ना मानें बल्कि इसके प्रति रुचि विकसित करें। एक बार जब इसके प्रति रुचि विकसित हो जाएगी तो इसकी रोचकता जीवन पर्यन्त बनी रहेगी।


गणित के आचार्य और प्रांतीय वैदिक गणित संयोजक नवनीत चंद्र मोहन ने कहा कि इस बार पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के कुल 585 छात्र-छात्राओं ने गणित विधा के विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे उल्टी गिनती, पहाड़ा, गणितीय खेल, गणितीय रंगोली, गणितीय व्यंजन, गणित प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, गणित प्रदर्श आदि में भाग लिए जो पूरे प्रांत में सबसे अधिक रहा। उन्होंने कहा कि आधुनिक गणित में श्रीनिवास रामानुजन का योगदान और उपलब्धि बहुत ही विस्तृत है क्योंकि उन्होंने लगभग 250 सूत्रों का प्रतिपादन किया जिसमें से कई सूत्र आज भी शोध के विषय बने हुए हैं।
मौके पर उपस्थित बालिका खंड की प्रधानाचार्या कीर्ति रश्मि ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओंं में गणित के प्रति रुचि जागरूक करना है। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने तो व्यंजनों में भी कोण, त्रिकोण, वृत्त आदि बनाकर लाई थी तथा रंगोली भी गणितीय दृष्टिकोण से बनाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित थे।

प्रतियोगिता परिणाम:
गणित पत्रवाचन:

प्रथम-दिव्यांशी, आरुषि, केशव कुमार, द्वितीय-सक्षम कुमार, वैष्णवी झा, अभिआर्यन, तृतीय-ईशान पांडे, प्रेरणा कुमारी, अनिकेत कुमार

*गणित प्रश्नमंच:
प्रथम-आयुष रंजन, आर्यन तिरियर, आत्मन सिंह, द्वितीय-अभिराज सिंह, जतिन कुमार, मिहिर रंजन, तृतीय- रोहन शर्मा, अभिज्ञान कुमार, ईशु राज

*वैदिक गणित प्रश्नमंच:

प्रथम-अंकित राज, रविराज, द्वितीय-आयुष राज, आरव कुमार

*गणितीय व्यंजन:

प्रथम-अनुष्का रानी,द्वितीय-अपूर्वता, तृतीय-अक्षिता चन्द्र
*गणितीय रंगोली:

प्रथम-अनुष्का प्रिया, द्वितीय- राजनंदनी, तृतीय-नेहा कुमारी

*गणित प्रदर्श:

प्रथम-पीहू कुमारी, संसृति कुमारी, शौर्य गुप्ता, अर्णव सिंह, कनक विनायक, रौनक कुमार, यत्न सिन्हा, विष्णु कुमार, नैतिक अग्रवाल, वैभव शर्मा, सोहना शेख
द्वितीय-आशी कुमारी, तृतीय-वंश राज, लक्ष्य राज, जयेश केशरी, राजवीर राज, ईशान पांडे, समर्था सिन्हा, कुशल वर्मा, सन्नु कुमारी, अभिनव सिन्हा, अक्षय राज
तृतीय-अभि कुमार, मिस्टी, आयु कुमार, सक्षम कुमार, सौरव कुमार, साक्षी सिंह, कृति वर्मा, आर्यन शर्मा