-मानदेय वृद्धि और भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ कार्यपालक सहायकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
मुजफ्फरपुर, 6 सितंबर। सरकार द्वारा कार्यपालक सहायकों के साथ किए जा रहे कथित भेदभावपूर्ण व्यवहार और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर रविवार को कार्यपालक सहायक सेवा संघ, मुजफ्फरपुर की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष (बेसा), पटना के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने की।
बैठक में मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। इस दौरान सरकार की नीतियों, कार्यपालक सहायकों की समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मांगों को लेकर आगे की रणनीति भी तय की गई।

संघ के सदस्यों ने कहा कि कार्यपालक सहायक विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बावजूद इसके उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार से सकारात्मक पहल की मांग की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार संघ की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो कार्यपालक सहायक चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने कहा कि आंदोलन की अगली रूपरेखा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार तय की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से अशोक कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार, समी अहमद, अरुण कुमार, दिलीप कुमार, दीपक कुमार, बबलू कुमार, सुधीर कुमार, सोनी कुमारी और पूजा कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे।












