Advertisement

मन की बात से राष्ट्र निर्माण का संदेश, डॉ. ममता रानी ने कार्यकर्ताओं संग किया 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण

-मन की बात से राष्ट्र निर्माण का संदेश, डॉ. ममता रानी ने कार्यकर्ताओं संग किया 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण

मुजफ्फरपुर, 28 जून। चन्द्रलोक स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. ममता रानी ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. ममता रानी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सेवा, स्वच्छता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर देशवासियों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषय समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।